आपदा से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग पर नहीं हो पाया पुनर्निर्माण

Spread the love

नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के मौलनों, गेंवली, स्वाड़ी, लवै गांव, कोसकांडी गांव का पौखाल बाजार को जोड़ने वाला पैदल संपर्क मार्ग का 10 माह बाद भी पुनर्निर्माण नहीं हो पाई है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गत वर्ष 25 जुलाई को भिलंगना क्षेत्र में आई आपदा में पौखाल बाजार को जोड़ने वाले पैदल संपर्क मार्ग का तोणखंड तोके के पास करीब 20 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण शीशपाल गुसाईं, किशोर सिंह, राम सिंह भंडारी, नागेंद्र सिंह कैंतुरा, महाजन सिंह गुसाईं ने बताया तोणखंड में क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग क्षेत्र के पांच गांवों को पौखाल बाजार से जोड़ता है। क्षतिग्रस्त रास्ते के नीचे खाई होने के कारण लोगों को हर समय जान जोखिम का डर बना रहता है। ग्राम विकास अधिकारी विजय सिंह ने बताया ग्रामीणों की ओर पूर्व ही क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत के लिए आपदा में प्रस्ताव दिया गया है। ब्लॉक की ओर से भी मनरेगा में मरम्मत का प्रस्ताव रखा गया है।
तोणखंड तोके से पौखाल बाजार को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की उन्हें जानकारी नहीं है। शीघ्र ही क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी से इसकी जानकारी जुटाकर कार्यवाही की जाएगी। रास्ते को मरम्मत के लिए किस मदद में रखा गया है इसकी जानकारी ली जाएगी। विपिन सिंह, विकास खंड अधिकारी, भिलंगना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *