रिक्त शिक्षकों के पदों पर हो भर्ती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजन की गई। इस दौरान संघ ने वर्षों से रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने की मांग की है। कहा कि विद्यालय में गणित व विज्ञान के शिक्षकों के पद वर्षों से खाली पड़े हुए हैं।
आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार को जल्द पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। बैठक में समस्त एसएमसी सदस्यों की सहमति के साथ अध्यापिकाओं की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव खंड शिक्षा अधिकारी व मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती उमा श्रीवास्तव, सहायक अध्यापिका कल्पना रतूड़ी, कलावती सैनी, देवी प्रियंका विद्यार्थी तथा एसएमसी अध्यक्ष आशीष कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *