कोटद्वार-पौड़ी

सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस की ओर से सतपुली में प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ आकोश रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया।
बुधवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इस्टवाल के नेतृत्व में सतपुली में आक्रोश रैली निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही भाजपा अपने वादे भूल गई। नतीजा आज महंगाई व बेरोजगारी ने आमजन का जीना मुहाल कर दिया है। पर्वतीय क्षेत्रों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कहा कि यदि प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस आती है तो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी। ग्रामीणों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर चौबट्टखाल विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पोखडा अरुणोदय बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल जगदीश बिष्ट, गिरीश सुंद्रियाल, विमल कोली सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
बॉक्स समाचार
सरकार के खिलाफ एकजुट हो जनता
चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत नगर पंचायत सतपुली में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता व बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने जनता से सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। ऐसे में अब जनता को एकजुट होकर सरकार को इसका जवाब देना होगा। कार्यक्रम का संचालन पूनम कैंत्यूरा ने किया। इस मौके पर चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा, नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, चद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य राधा कंडारी, पूनम कैत्यूरा, पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!