रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन सन् 1828 में जैनेवा में हेनरी ड्यूनेंट का जन्म हुआ था, जिन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की स्थापना की। कहा कि रेडक्रास एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो असहाय, जरूरतमंद, युद्ध व आपदा पीड़ितों की सहायता करता है। पिछले दो सालों में सोसायटी से जुड़े लोगों ने कोविड महामारी से पीड़ित लोगों की युद्ध स्तर पर सेवा की। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य अभिजीत, प्रयास रमोला, शिव सिंह, विश्वजीत, आर्यन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *