रेडक्रॉस व एनएसएस ने चलाया कोरोना जागरूकता अभियान
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी और राष्ट्रीय सेवा योजना ने संयुक्त जागरूकता अभियान चलाया। सदस्यों ने गरुड़ तहसील के विभिन्न गांवों में लोगों को कोरोना की रोकथाम में मदद करने को प्रेरित किया। स्वयंसेवियों ने छात्र-छात्राओं, किसानों और मजदूरों और ग्रामीणों को कोरोना शपथ दिलाई।
उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मास्क और साबुन बांटे। एनएसएस के जिला समन्वयक राजीव निगम के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने विकास खंड के घांघली, ग्वाड़, पजेना, मेलाडुंगरी और झालामाली में किसानों और मजदूरों को कोरोना से बचाव और रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उन्हें नियमित मास्क का उपयोग करने और सामाजिक दूरी बनाकर रखने को कहा। स्वयंसेवियों ने उन्हें नियमित साबुन से हाथ धोने को कहा। रेडक्रॉस की ओर से उन्हें मास्क और साबुन भी वितरित किए गए। जिसके बाद स्वयंसेवियों ने ग्वाड़ के प्राथमिक विद्यालय में जाकर गांव के बच्चों को कोरोना शपथ दिलाई। उन्हें अपने घर व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी, कैलाश प्रकाश चंदोला, प्रमोद जोशी आदि मौजूद रहे। पर्यावरण मित्रों ने ली कोरोना को हराने की शपथºबागेश्वर। नगर के राधाकृष्ण मंदिर में पर्यावरण मित्रों ने कोरोना वायरस संक्रमण को हारने के लिए शपथ ली। उन्होंने शारीरिक दूरी और मास्क का प्रयोग करने का संकल्प दोहराया। कोतवाल डीआर वर्मा ने पर्यावरण मित्रों को शपथ दिलाई। उन्होंने पर्यावरण मित्रों से सरकार के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। इस मौके पर नीरा देवी, रंजना देवी, ओमपाल आदि मौजूद रहे।