चमोली : डा. भीमराव आंबेडकर की 134 वी जयंती नारायणबगड़ क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, महिला मंगल, युवक मंगल दलों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सब का मन मोह लिया। वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के कार्यों को याद किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय में भाजपाइयों के द्वारा डॉ.आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (एजेंसी)