बलिदान दिवस पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की। कहा कि समाज हित में दिए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे हैं। उन्होंने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। समाज सेवा के लिए दिया गया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। केंद्री की मोदी सरकार भी डा. मुखर्जी के बताए मार्ग पर ही चल रही है। डा. मुखर्जी जीवन पर्यंत एक निशान एक विधान की बात कहते रहे। उसी से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा-370 को हटाया। कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को भी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी ऋषि कंडवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, अमिताभ अग्रवाल, किरन राजपूत, आशीष सतीजा, विनय शर्मा, ओम प्रकाश बलूनी, संजय रावत, गजेंद्र रावत, विजय रावत, मंजू जखमोला, गायत्री भट्ट, मुकेश डबराल, रजनीश चौधरी, मीना बैंजवाल, जंगबहादुर रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *