गढ़वाल के प्रथम सांसद बलदेव सिंह आर्य को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल के प्रथम सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य की 112वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सिमलचौड़ स्थित पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने स्व. आर्य के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बलदेव सिंह आर्य उत्तराखण्ड के एक ऐसे क्रान्तिकारी महानायक रहे जिन्होंने सर्व समाज के लिये महान कार्य किये। कहा कि स्व. आर्य ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया, लेकिन ऐसे महापुरुष को हमारी सरकारों ने आज भी गुमनाम रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें गढ़वाल का प्रथम सांसद होने का गौरव प्राप्त है। साथ ही तीन दशकों तक वह यूपी जैसे विशाल राज्य के मंत्री रहे, लेकिन उनकी उपेक्षा की गई कि आज तक उनरके नाम पर किसी शिक्षण संस्थान एवं किसी सामाजिक संस्था का नामकरण तक नहीं किया गया है। कार्यक्रम में समाजसेवी सुरेन्द्र लाल आर्य, विकास आर्य, शूरवीर देवी खेतवाल, मनवर लाल भारती, डॉ. मनोज आर्य, धीरजधर बछवाण, जयदेव आर्य, शिव कुमार, डॉ. सतीश कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, केसी निराला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *