कोटद्वार-पौड़ी

जयन्ती पर स्व. बलदेव सिंह आर्य को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. बलदेव सिंह आर्य की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. बलदेव सिंह आर्य ने उत्तराखण्ड में विकास कार्यों को धरातलीय अमलीजामा पहनाने का कार्य किया और सामाजिक न्याय के लिए सतत संघर्ष किया, इसलिए आज उनका योगदान समाज में अविस्तरणीय है। स्व. आर्य उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रहे है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्रीमती सुधा असवाल, रंजना रावत, बलवीर्र ंसह रावत, अंकुर केष्टवाल, अभिषेक रावत, महावीर सिंह नेगी, अमित नेगी, कृपाल सिंह नेगी, नईम अहमद, लक्ष्मण सिंह रावत, मनोज रावत, प्रवीन नेगी, राजा आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *