उत्तराखंड

वृक्ष मानव विश्वेश्वर को जंयती पर याद किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। स्वतंत्रता सेनानी तथा वृक्ष मानव के नाम से प्रसिद्घ पर्यावरणविद् विश्वेश्वर दत्त सकलानी की 101वीं जयंती पर उनके पैतृक आवास पुजार गांव सकलाना में श्रद्घांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी। शुक्रवार को वृक्ष मानव पर्यावरणविद स्व़ विश्वेश्वर दत्त सकलानी की 101 वीं पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके पैतृक आवास पुजारगांव में उनको श्रद्घांजलि देकर पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया। विवेकानंद सकलानी ने बताया विश्वेश्वर दत्त ने पर्यावरण संरक्षण के लेकर लोगों को जागरुक करने का काम किया, वहीं अपने जीवन काल में उन्होंने करीब 50 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में सकलाना पट्टी में किये गये उल्लेखनीय कार्य कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कहा सभी को स्वच्छ पर्यावरण और गुणवत्ता परख शिक्षा के लिये उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। बताया पुजार गांव इंटर कलेज के लिये उन्होंने 11 दिनों तक आमरण अनशन किया था,जिसके बाद पुजार गांव में इंटर कलेज की स्थापना हुई,और क्षेत्र के लोगों को पुजार गांव में ही इंटर तक की शिक्षा मिलने लगी। श्रद्घांजलि देने वालों में भगवती सकलानी, शैलेन्द्र सकलानी अनिल हटवाल,गंभीर नेगी, धर्मानंद सकलानी, कमलेश सकलानी, दिनेश उनियाल, महावीर धनोला, मनोहरलाल सकलानी, धर्मानंद सकलानी, संजीवनी उनियाल, शिप्रा सकलानी, मंजू उनियाल, अंजू उनियाल, विमला सकलानी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!