लौह पुरुष पटेल व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को किया याद

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की उपलब्धियों को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विश्व पटल में एक नई पहचान दिलाई। वीरता का उदाहरण पेश करते हुए पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट कर पूरे विश्व में भारत की ताकत दिखाई। कार्यकर्ताओं ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के गृह मंत्री रहे जिन्होंने देश को अखंड भारत बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा दोनों नेताओं की उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवाषेंद्र महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, खीमराज जोशी, प्रदीप महर,ाषभ कल्पासी, नयन बोहरा, शेर राम, शंकर खड़ायत, बहादुर सामंत, प्रकाश भट्ट, रोहन सौन, कार्तिक खर्कवाल, शंकर लाल, लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे।
केंद्रीय विद्यालय में मनाया एकता दिवस
सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस केंद्रीय विद्यालय में एकता दिवस के रूप में मनाया। प्राचार्य कमला निखुर्पा, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान अशोक कुमार ओझा, अनिल बिष्ट, मनोज क्वीरियाल, शैलेष गुप्त, संजय कोठियाल, मनोज खाती, नीरज बनकोटी, जगदीश पांडेय, सुशील चंद्र, प्रबोध शुक्ल, विजय जोशी, ज्योति भंडारी, जीवन कुमार, नीरज सामंत मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *