122वीं जयंती पर किया सुमित्रानंदन पंत को याद

Spread the love

 

अल्मोड़ा। प्रति के सुकुमार कवि के रूप में प्रसिद्घ सुमित्रानंदन पंत को 122वीं जयंती पर याद किया गया। पालिका की ओर से पुराने कलक्ट्रेट करीब स्थित पंत पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों और कवियों ने पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने पंत के साहित्य एवं तियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंत की कविताओं में पहाड़ की प्रति के विभिन्न रंग झलकते हैं। उनका पहाड़ प्रेम भी उनकी कविताओं में साफ झलकता है। उनका छायावाद और प्रति वाद आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। इस मौके पर काव्यपाठ का आयोजन भी किया गया। इसमें कवियों ने सुमित्रानंदन पंत को समर्पित कविताएं प्रस्तुत कीं। कवि लीला खोलिया, विनोद जोशी और ड़ प्रीति आर्या ने काव्या पाठ कर पंत को भावभीनी श्रद्घांजलि दी। पालिका की ओर से कवियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इधर इतिहासकार एवं पुरातत्वविद ड़ बीडीएस नेगी ने सुमित्रानंदन पंत के पैतृक गांव स्यूनराकोट में उनके पुराने भवन का जीर्णोद्वार करने और कौसानी में बने पंत म्यूजियम का विस्तार कर उसे और भव्य बनाए जाने की बात की।
ये रहे मौजूद
अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, सभासद हेमचन्द्र तिवारी, सचिन आर्या, पूर्व सभासद अशोक पांडे, रेडक्रस सोसायटी के अध्यक्ष मनोज सनवाल, ताराचंद्र जोशी, ड. जेसी दुर्गापाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, विपिन भट्ट, पूर्व सभासद एलके पंत, परितोष जोशी, भारत रत्न पांडे, कमल कुमार पाठक, मुकेश भंडारी, राजू पांडे, बसन्त बल्लभ पांडे, ईओ महेंद्र कुमार यादव, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, वन पर्यवेक्षक रूप सिंह, प्रकाश भट्ट, हरीश चंद्र, आशा, लीला रावत, बसंती बिष्ट, शीला देवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *