रामनगर में राज्य आंदोलन के शहीदों को किया याद

Spread the love

हल्द्वानी। राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनपुर शहीद चौक पर शहीदों को नमन किया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भावना भट्ट, नवीन करगेती, सत्य प्रकाश शर्मा, अमिता लोहनी आदि मौजूद रहे। वहीं राज्य आंदोलनकारियों, विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी शहीद पार्क लखनपुर में शहीदों को श्रद्घांजलि दी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी के संचालन में गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने खटीमा, मसूरी, मुजफ्फरनगर कांड के आरोपियों को अब तक सजा नहीं मिलने पर रोष जताया। सुमित्रा बिष्ट , इंद्र सिंह मनराल, हाफिज सईद अहमद, राजेंद्र खुल्बे, रईस अहमद, फजल खान, पान सिंह नेगी, योगेश सती, नवीन नैनवाल, पुष्कर दुर्गापाल, नवीन नैथानी आदि मौजूद रहे। परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड आंदोलन की महत्वपूर्ण झलकियों को पोस्टरों के माध्यम से जीवंत किया। छात्र संगठन के रवि, विनोद ने राज्य में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *