उत्तराखंड

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। राज्य स्थापना दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद आंदोलनकारियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्घांजलि दी। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों और राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति व सांस्तिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बुधवार को ब्लक सभागार में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय ने कहा कि राज्य और केंद्र की सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य की स्थापना की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी के तहत पहाड़ों में रेल सेवा शुरू करना, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए अलवेदर रोड, रोपवे का शिलान्यास आदि काम किए जा रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य को अग्रणी स्थान पर लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 2025 तक उत्तराखंड राज्य देश के नंबर एक स्थान पर होगा। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने शहीद आंदोलनकारियों के परिजन नरेश चंद, अनिल भट्ट, देवकी देवी, रेखा सामंत, नानक सिंह, अब्दुल राशिद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान राज्य आंदोलन के दौरान जेल गए आंदोलनकारी रमेश जोशी रामू, हयात सिंह बुंगला, प्रतिमन सिंह कन्याल, कुंदन सिंह बिष्ट को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व, अजय भट्ट का थारू राइंका के एनसीसी कैडेट और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक हिमांशु बिष्ट ने किया। इस मौके पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण अग्रवाल, हरीश जोशी, जगदीश पांडेय, अमित कुमार पांडेय, रमेश जोशी, गोविंद मेहता, ईश्वरी पांडेय, किशन बिष्ट, संतोष अग्रवाल, जीवन कन्याल, नीरज रस्तोगी, विनोद जोशी, अंजू सिंह, विमला मुंडेला, नीता सक्सेना, शांति ज्याला, धाना भंडारी, इंदिरा चंद, रेनू भंडारी, जानकी पांडेय, जानकी गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
झनकइया में लगे मेले के दूसरे दिवस का किया शुभारंभ
खटीमा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सात दिवसीय गंगा स्नान मेले के दूसरे दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान भट्ट ने शारदा नहर में जाकर गंगा पूजा की। इससे पूर्व मेला कमेटी के संरक्षक पूरन धामी व कमेटी के पदाधिकारियों ने भट्ट का स्वागत किया। इस दौरान भट्ट मेले में आए श्रद्घालुओं से भी मिले और उन्हें गंगा स्नान मेले की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान शेर सिंह दानू, दीवान सिंह अन्ना, प्रेम पांडेय, शेर सिंह सिंह, कैलाश मौर्य, जगजीत सिंह मल्ली, मनोज शाही आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!