जयंती पर किया विश्वेश्वरैया को याद

Spread the love

नैनीताल। भारत रत्न महान अभियंता एम विश्वेश्वरैया की जयंती पर कालाढूंगी सिंचाई विभाग कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया गया। सहायक अभियंता यूसी उप्रेती के नेतृत्व में यहां अभियंता दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि विश्वेश्वरैया ने अपनी सफलता से देश को कई बार गौरवान्वित किया। उन्होंने आधुनिक भारत की रचना की। देश को नया रूप देने का काम किया। इसी के साथ अभियंता आरके दत्ता की पुण्यतिथि मनाते हुए उनको भी श्रद्घासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान जेई हरीश भट्ट, नीतू मेहता, डीपी त्रिपाठी, नेत्रपाल सिंह, कौशल्या देवी, नंदा देवी, गोविंद सिंह, हुकुम सिंह, महेंद्र द्गिारी, राजेंद्र जलाल, प्रकाश भट्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *