सालों से क्षतिग्रस्त सड़क की हुई मरम्मत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नेशनल हाईवे से बिजली घर को जोड़ने वाला मार्ग सालों से क्षतिग्रस्त था। कई बार इस मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब जाकर इस सड़क की मरम्मत हुई है, जिस पर कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त की है।
गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रवेश रावत व कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल ने सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस सड़क की मरम्मत की मांग उठा रहे थे। आज जाकर लोगों की समस्या दूर हुई है। कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास को लेकर कांग्रेस पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार विकास के नाम पर भी राजनीति कर रही है। इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी, संजीव, अनिल नेगी, साजिद, मुख्तार अहमद, गुलशन, सुनील सिंह, दीपक, सौरभ, अविरल पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *