सोर घाटी के प्रसिद्घ चौतोल मार्ग बंद करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Spread the love

पिथौरागढ़। सोर घाटी की प्रसिद्घ चौतोल मार्ग एमईएस द्वारा बंद करने पर 22 गांवों के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने मार्ग न खोलने पर आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। नगर के बास्ते गांव में 22 गांव के ग्रामीणों ने बीते रोज चौतोल मार्ग बंद करने को लेकर बैठक की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सौर घाटी में सदियों से देवल समेत बाबा अपनी बहनों की भिटोला देने को निकलते हैं। भगवती मंदिर को जाने वाले मार्ग में एमईएस द्वारा देवकटिया में दीवार लगा दी गई है। कहा कि देव डोले को रोकने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। कहा कि बास्ते में 16 मार्च को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यहां पुजारी भुवन शर्मा,ाषेंद्र महर, संजय शर्मा, शेखर वर्मा, कैलाश बस्तयाल, नंदन शर्मा, किशोर शर्मा, दीपक बिष्ट, राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, दिनेश बिष्ट, संतोष शर्मा, कुंडल बिष्ट, भूपेंद्र नगरकोटी, टिकेंद्र महर, सुरेश महर रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *