नदियों को बचाने का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्पर्श गंगा दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नदियों को बचाने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार बुडाकोटी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें जलीय जीवन एवं पर्यावरण को सुरक्षित एवं प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को साफ रखना होगा। हमें पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र कुमार भंडारी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से ओजोन परत पर प्रभाव पड़ता है। धरती पर मनुष्य के जीवन को बचाने के लिए हमें जागरूक होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर पूनम पांथरी, कृष्ण कुमार वर्मा, अनिल प्रसाद गौड़, दीवान सिंह रावत, मनोज रावत, राकेश भट्ट, यशोदा नैथानी, कीर्तिराम कोठारी, मेहरबान सिंह रावत, पंकज रावत, रामजान अली, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *