पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से भृगुखाल रेंज के अंतर्गत ग्राम चोपड़ा में पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
ग्राम बिस्सी के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंत के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमें केवल पौधा रोपण ही नहीं बल्कि इसके संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। बिना पर्यावरण संरक्षण हम धरती पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। इसलिए हम सभी का उद्देश्य पर्यावरण को बचाने का होना चाहिए। इस मौके पर प्रशांत बडोनी, सरोज भट्ट, अन्नपूर्णा जोशी, राजेश्वरी डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *