रहस्यमय स्थिति में लापता हुई महिला

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्रामसभा आमसौड़ के झवांणा गांव से एक महिला 30 मई को घर से रहस्यमय स्थिति में लापता हो गई है। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला की खोजबीन की गई। लेकिन, अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल सका है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन सिंह ने बताया कि ग्राम झवांणा निवासी सुरेशी देवी (55) पत्नी अमर सिंह विगत 30 मई 2025 से घर से लापता हो गई है। स्वजनों ने महिला की लापता होने की जानकारी ग्रामीणों व पुलिस को दी, जिस पर ग्रामीणों ने महिला की तलाश करनी शुरू कर दी। गुरूवार को भी पुलिस ने भी जंगलों में सर्च अभियान चलाया। लेकिन, लापता महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *