बेहतर समाज निर्माण में योगदान देने का संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय गोर्खाली समाज सेवा समिति ने बेहतर समाज निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने वर्ष भर का लेखा-जोखा भी सार्वजनिक किया।
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्रेम नगर स्थित कार्यालय में आनंद क्षेत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 के आय व्यय का लेखा जोखा सार्वजनिक किया गया। वक्ताओं ने वर्तमान में समाज में फैल रही कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। कहा कि समाज में नशे का सबसे ज्यादा प्रचलन बढ़ रहा है, जिससे सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है, जिसे रोकने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर एवी गूरंग, सुरेश गूंरग, राजेंद्र क्षेत्री, एवी राना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *