कोटद्वार-पौड़ी

धरा को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पृथ्वी दिवस पर एकेश्वर ब्लॉक के पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पूर्व में लागए गए पौधों की निराई-गुड़ाई करते हुए पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्थित पेड़, पौधों व फुलवारियों की निराई-गुड़ाई की व खरपतवार को एकत्रित कर उसे नष्ट किया। छात्रों ने पेड़ पौधों की फुलवारियों में सिंचाई भी की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पहला पृथ्वी दिवस 1970 में मनाया गया था, और अब यह दुनियाभर के 190 देशों में मनाया जा रहा है। जिसमें करोड़ों लोग अपने भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। कहा कि पृथ्वी दिवस पर छात्रों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग को समाप्त कर उसके विकल्प को तलाश करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!