कोटद्वार-पौड़ी

संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी जनपद कोटद्वार की द्वितीय कार्यसमिति का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने अपने भाषण के दौरान समस्त कार्यकर्ताओं का देश व प्रदेश स्तर पर मन की बात व अन्य कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाने पर धन्यवाद दिया। महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक नवनीत राजपूत ने संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने का आह्वान किया। सह प्रभारी डॉ. जयपाल चौहान ने कहा कि हमें पार्टी की मजबूती के लिए गांव में प्रवास करना होगा और लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कहा कि आज पूरा विश्व हमारा सम्मान कर रहा है। संपूर्ण विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को आतुर है, यह अपने आप में अद्वितीय है और यही हमारे शीर्ष नेतृत्व की क्षमता है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, गढ़वाल संयोजिका महिला मोर्चा आशा कोठारी, महावीर प्रसाद कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जंग बहादुर सिंह रावत, जिला मंत्री राकेश देवरानी, मंडल अध्यक्ष रिखणीखाल गोविंद सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नैनीडांडा शशि कुमार ध्यानी, कालागढ़ मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!