गोपेश्वर में वीर नारियों का सम्मान किया

Spread the love

चमोली। गोपेश्वर में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड में शहीद सम्मान यात्रा के तहत आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों की वीर नारियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने शहीद वीर सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित की। कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान हमारी नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। देश के शहीद सदैव देश वासियों के हृदय में रहते हैं। इस अवसर पर थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों के सम्मान में सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है। जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश के गौरवमई इतिहास एवं देश पर मर मिटने वाले वीर सपूतों के बारे में जानकारी देगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि आज भारतीय सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। हमारी सरकार सैन्य ताकतों को बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कर्नल डीएस वर्त्वाल ने कहा कि सरकार द्वारा सैनिकों का सम्मान करना एक सैनिक परिवार के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल दीपेंद्र सिंह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार विरेन्द्र सिंह नेगी, रिटायर्ड कै़ आनन्द सिंह फरस्वाण, कै़ दिलवर सिंह रावत, कै़क कर्ण सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मातवर सिंह भंडारी, जिला सचिव पूर्व सैनिक संगठन महेंद्र सिंह राणा, कै़ दर्शन सिंह बिष्ट, कै़ सुरेन्द्र सिंह तोपाल, सूबेदार अब्बल सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, शांति राणा, विनोद कनवासी ,विक्रम सिंह बर्तवाल, कुशलानंद डिमरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *