जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : भारतीय सेना से रिटायर सूबेदार प्रताप सिंह पटवाल का बीती सोमवार रात को निधन हो गया है। मंगलवार को पैतृक घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। श्री पटवाल दो बार ग्राम प्रधान, जनता इंटर कॉलेज धाधनखेत के व्यवस्थापक और व्यापार मंडल थलीसैंण के अध्यक्ष रहे है। उनके निधन पर व्यापार मंडल थलीसैंण, सैनिक संगठन थलीसैंण ने शोक व्यक्त किया है।
ग्राम सभा ग्वारी के उडेली गांव निवासी भारतीय सेना से रिटायर सूबेदार प्रताप सिंह पटवाल कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, बीती सोमवार रात को लगभग 9 बजे उन्होंने अपने पैतृक गांव उडेली में अंतिम सांस ली। मंगलवार सुबह 10 बजे पैतृक घाट कालगाड घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सूबेदार प्रताप सिंह साहब चौथी गढ़वाल राइफल से रिटायर हुए थे, उनके दो बेटे और एक बेटी है। वह दो बार ग्राम सभा ग्वारी के प्रधान रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा में ऐतिहासिक विकास कार्य किये। वह असहाय लोगों की हर समय मदद करते थे। वह जनता इंटर कॉलेज धाधनखेत के व्यवस्थापक और व्यापार मंडल थलीसैंण के अध्यक्ष भी रहे। सैनिक संगठन के अध्यक्ष जगदीश सिंह व पूर्व सैनिकों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी।