टास्क फोर्स में राजस्व तथा पुलिस के अधिकारी भी होंगे शामिल

 

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन रोशनाबाद सभागार में आपरेशन मुक्ति के अन्तर्गत बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति के संबंध में गठित समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी को बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिये गठित टास्क फोर्स जब विभिन्न क्षेत्रों में रेस्क्यू को पहुंचती है तो कुछ लोग, जिनके हित इन बच्चों से जुड़े होते हैं, वे इसका विरोध करते हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि टास्क फोर्स में राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी शामिल करें। मुख्य विकास अधिकारी के बच्चों के अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में पूटेने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि ग्राम स्तर पर बाल अधिकारों के लिये ग्राम समितियों का गठन किया जा रहा है। कई गांवों में समितियों का गठन कर दिया गया है, शेष सभी में जल्दी ही ग्राम समितियों का गठन कर दिया जायेगा।
इस अवसर पर एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ मनीष दत्त, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *