उत्तराखंड

कीर्तिनगर में राजस्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल। राजस्व निरीक्षक/राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के आह्ववान पर कीर्तिनगर तहसील परिसर में राजस्व निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों ने चार सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही न होने के विरोध में गहरा आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलन को अधिवक्ता चंद्रभानु तिवाड़ी व शूरवीर सिंह पुंडीर ने भी समर्थन दिया।
शनिवार को विरोध स्वरूप आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान हड़ताली कर्मियों ने कहा कि राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों को स्वीकृत न किए जाने, समान कार्य के लिए समान वेतन व समान संसाधन दिए जाने सहित चार सूत्रीय मांगों का सरकार की ओर से कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। कहा हड़ताल के दौरान कोई भी संवर्गीय कर्मचारी कोई शासकीय कार्य नहीं करेगा। कहा इस पर अमल न करने वाले कर्मी की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी और संघ के नियमानुसार उस पर कार्यवाही भी की जाएगी। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि, राय सिंह गुसांई, रविंद्र कुमार खत्री, प्रमोद सिंह बागड़ी, कैलाश सिंह, नरेश भट्ट, सेवक राम शर्मा, विजय राम पेटवाल, भगवती लाल, नरेंद्र राणा, वीरेंद्र पुंडोरा, देवेंद्र कुमार, पूजा सजवाण, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!