राजस्व पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपित को किया गिरफ्तार

Spread the love

मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांस्फर करने के लिए भेजा पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी तहसील के एक राजस्व गांव में नाबालिग के साथ दुराचार के आरोप में वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वहीं मामले को रेगुलर पुलिस को ट्रांस्फर करने के लिए भी पत्र भेजा गया है।
राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि पौड़ी तहसील के एक राजस्व गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता ने तहरीर दी थी कि उनकी बेटी को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि उनकी बेटी का जबरन शारीरिक शोषण किया गया और साथ ही किसी को ना बताने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिस पर राजस्व पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया। साथ ही आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार किया। नाबालिग का मेडिकल करवाते हुए आरोपी के विरुद्ध दुराचार, पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उधर, इस मामले को रेगुलर पुलिस को जांच के लिए पत्र भी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *