राइफलमैन अरूण का उत्तराखंड की फुटबाल टीम मे हुआ चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के राइफलमैन अरूण रावत का चयन उत्तराखंड फुटबाल टीम के लिए हुआ है।
सोमवार को गढ़वाल राइफल के फुटबाल कोच हवलदार अरूण नेगी ने बताया कि राइफलमैन अरूण रावत का चयन राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल चैम्पियनशिप संतोष ट्राफी के लिए हुआ है। कहा कि हल्द्वानी में कैंप आयोजित किया गया था जंहा अरूण ने उत्तराखंड सीनियर टीम मे जगह बनाई है, जिसके पश्चात 20 सदस्यीय टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड टीम का पहला मैच 1 दिसंबर को दिल्ली, दूसरा मैच 3 दिसंबर को पंजाब व तीसरा मैच 5 दिसंबर को हरियाणा के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *