कोटद्वार-पौड़ी

आप करवाएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। नैनीडांडा ब्लॉक में आम आदमी पार्टी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को आम आदमी पार्टी की ओर से चलाई जा रही तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी दी गई। कहा कि आमआदमी पार्टी बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाएगी।
सोमवार को नैनीडांडा ब्लॉक के न्याय पंचायत भौन में बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणाी सदस्य नरेंद्र गिरी ने बताया कि आम आदमी की ओर से तीर्थ यात्रा योजना चलाई जा रही है , जिसके लिए पार्टी द्वारा यात्रा के टिकट बांटे जा रहे है। इसके तहत प्रदेश के बुजुर्ग लोगों को देश के तीर्थ स्थलों की यात्रा मुफ्त कराई जाएगी। कहा कि पार्टी द्वारा चलाई जा रही तीर्थ यात्रा योजना को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के पक्ष में लोगों का रुझान बढ़ रहा है। कहा कि कांग्रेस व भाजपा से लोग परेशान है, ओर जनता ने इस बार बदलाव लाने का मन बना लिया है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गिरी, विधान सभा अध्यक्ष डबल सिंह रावत, विधानसभा सचिव ब्रिजपाल बिष्ट सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!