आजादी का अमृत महोत्सव : मैराथन दौड़ में ऋषभ व वर्षा ने मारी बाजी

Spread the love

-जिला खेल विभाग की ओर से कराई गई मैराथन दौड़, 50 युवक-युवतियां हुए शामिल
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जिला खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया से देवप्रयाग मार्ग पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में पुरुष व महिला वर्ग में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष वर्ग में ऋषभ पाल और महिला वर्ग में वर्षा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मैराथन दौड़ को स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग में आठ किमी और महिला वर्ग में छह किमी की दौड़ रखी गई थी। इस दौरान प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि इस तरह के खेलों का समय-समय पर होना बेहद जरूरी है। जिससे खेल प्रतिभागियों का मनोबल बना रहेगा। कहा कि इस तरह के खेलों से ही स्थानीय खेल प्रतिभागी बड़े-बड़े मंचों पर अपना बेहतर हुनर दिखाते हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि जनपद के समस्त विकासखंडों में 75 सरोवर निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसमें जलाशय व जल सवंद्र्धन शामिल हैं।
मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में ऋिषभ पाल प्रथम, मोहित द्वितीय, कुलदीप तृतीय, कपिल चतुर्थ और निशांत ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में वर्षा शर्मा प्रथम, रोशनी रावत द्वितीय, संगीता रावत तृतीय और वर्षा नेगी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र चौहान, जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी शैलेश भट्ट, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, खेल विभाग के प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरेती, शिक्षक केशर सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *