ऋषभ पंत ने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकर्ड तोड़ा, सिर्फ 28 गेंदों पर लगाई फिफ्टी

Spread the love

बेंगलुरु, एजेंसी। साल पुराना रिकर्ड तोड़ दिया। कपिल ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 30 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। पंत 31 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, तीसरे नंबर पर शार्दुल ठाकुर हैं। शार्दुल ने 2021 में ओवल मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।
भारत में टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी टप पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 2005 में बेंगलुरु में 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से इंग्लैंड के इयान बथम और पंत हैं। बथम ने 1981 में भारत के खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
भारत में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा तीसरे नंबर पर हैं। रणतुंगा ने भारत के खिलाफ 1986 में 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
इस टेस्ट में पंत ने पहली पारी में 26 गेंद पर 39 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 का रहा था। वहीं, दूसरी पारी मेंाषभ पंत ने 31 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 161़29 का रहा। पंत किसी एक टेस्ट की दोनों पारियों में 150 प्लस के स्ट्राइक रेट से 30 प्लस रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *