देश-विदेश

कीव की घेराबंदी तेज, लड़ाई के बीच अमेरिकी पत्रकार की मौत, भारतीय दूतावास पोलैंड स्थानांतरित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कीव, एजेंसी। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना का हमला पोलैंड से यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर आठ राकेट दागे। रूस ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। साथ ही मारियुपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के साथ वार्ता के लिए नामित एक रूसी प्रतिनिधि ने रविवार को कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मसौदा समझौतों पर पहुंच सकते हैं। स्लटस्की ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि वार्ता में हुई प्रगति आने वाले दिनों में दोनों पक्ष के प्रतिनिधि हस्ताक्षर करने के लिए दस्तावेजों की ओर बढ़ सकते हैं।
इस बीच समाचार एजेंसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है कि यूक्रेन में एक अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। इस बीच यूक्रेन के साथ वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधि का कहना है कि दोनों मुल्घ्कों के बीच चल रही बातचीत में अब तक काफी प्रगति हुई है।
कीव को लेकर बढ़ते संघर्ष को देखते हुए यूक्रेन में भारतीय दूतावास को अस्थायी रूप से पोलैंड ट्रांसफर कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक आगे स्थिति की समीक्षा के बाद और फैसले लिए जाएंगे।
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संबोधन में कहा कि संघर्ष वाले क्षेत्रों से मानवीय गलियारों के जरिए लगभग 125,000 लोगों को निकाला गया है। मारियुपोल पर मुख्घ्य फोकस है जहां 400,000 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। आम लोगों के लिए मानवीय आपूर्ति काफिला मारियुपोल से 80 किलोमीटर दूर है।
रूस के हमलों से मारियुपोल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। शहर में फंसे नागरिकों को निकालने के प्रयास विफल हो चुके हैं। भोजन, पानी और दवा की उपलब्घ्धता नहीं हो पा रही है। महापौर कार्यालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार मारियुपोल में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। रूस की भीषण गोलाबारी के कारण राहत के प्रयास असफल साबित हो रहे हैं।
इस बीच रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में विदेशी हथियार ले जाने वाले काफिलों को रूसी सशस्त्र बल निशाना बनाएंगे। रूस ने अमेरिका को भी यूक्रेन को हथियार भेजने पर बुरे नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्घ्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और पश्चिमी मुल्घ्कों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर प्रतिबंधों की सूचियां तैयार हैं। जल्घ्द ही इनको सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मारियुपोल के पश्चिम में एक शहर के महापौर को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है। उन्घ्होंने कहा कि यूक्रेन इस युद्घ का मुकाबला करने के लिए हमें ताकत की जरूरत है। जेलेंस्की ने यह भी बताया कि रूसी हमले शुरू होने के बाद से अब तक यूक्रेन के 1,300 सैनिकों ने शहादत दी है। रूस मारियुपोल पर 24 घंटे मिसाइलें दाग रहा है और बमबारी कर रहा है। रूस बच्चों को मार रहा है। बता दें कि संघर्ष विराम के लिए शनिवार को हुई वार्ता विफल हो गई है जिससे रूसी हमले और बढ़ गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!