कोटद्वार-पौड़ी

कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में करेंगे स्थापित : ऋतु खंडूड़ी भूषण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ने कण्वाश्रम का किया स्थलीय निरीक्षण
-कण्वाश्रम में विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण अपनी विधानसभा पहंचने के बाद यहां विकास की सभी संभावनाओं को टटोल रही हैं। गत शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रविवार को विधानसभा अध्यक्ष कण्वाश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कण्वाश्रम के विकास के रास्ते में आ रही सभी समस्याओं पर चर्चा की और कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर के रूप में मानचित्र पर स्थापित करने का संकल्प लिया।
कण्वाश्रम के निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने यहां विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कण्वाश्रम विकास समिति द्वारा निर्मित पुस्तकालय एवं संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। साथ ही समिति के सदस्यों से वार्ता कर कण्वाश्रम को विकसित किए जाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस पौराणिक धरोहर का जितना विकास होना चाहिए था, वह अभी तक हुआ नहीं है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास की शुरुआत वह कण्वाश्रम से करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से सीसीटीवी कैमरे देने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम राष्ट्रीय तीर्थ बनेगा, इसे महज पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां के इतिहास और आध्यात्मिक रूप को विकसित किया जाएगा। कण्वाश्रम प्रदेश ही नही बल्कि देश की ऐतिहासिक जगहों में से एक है और इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने के लिए एवं अधिक से अधिक पर्यटकों को इस सुंदर स्थान तक लाने के लिए प्रयासरत रहेंगी।

कण्वाश्रम में आने को यातायात का होगा पूरा इंतजाम
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कण्वाश्रम को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यहां जमकर पर्यटक उमड़ें। पर्यटकों को यहां आने में कोई तकलीफ न हो इसके लिए यहां यातायात के इंतजामों को बेहतर किया जाएगा। पर्याप्त सुविधाएं मिलने से पर्यटकों का रुझान इस ओर बढ़ेगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!