ओखल्सों से खबडोली तक सड़क होगी पक्की, भाजपा जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने किया शुभारंभ

Spread the love

 

बागेश्वर। तहसील के ओखल्सों से खबडोली तक बनी सड़क अब पक्की होगी। 224़62 लाख की लागत से तीन किमी सड़क में डामरीकरण का कार्य होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने इसका शुभारंभ किया। मालूम हो कि खबडोली गांव में क्षेत्र का प्रसिद्घ कुकुड़ामाई मंदिर स्थापित है। इस मंदिर को पर्यटन मानचित्र में दर्शाया गया है। यहां बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। यहां जाने के लिए कमेड़ी से सड़क बनी है, लेकिन लंबे समय से सड़क पक्की नहीं हो पाई। इस कारण बारिश के दिनों में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सड़क के डामरीकरण के लिए सरकार ने 224़62 लाख स्वीत हो गए हैं। इस राशि से तीन किमी डामरीकरण होगा। ओखल्सों बैंड से खबडोली तक यह कार्य होगा। इससे खबडोली, रतगांव व गंगाड़ के लोगों को लाभ होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष फर्स्वाण ने कहा कि सड़क पक्की होने से कुकुड़ामाई मंदिर जाने वालों की भी आमद बढ़ेगी। पर्यटक भी इस रमणीय स्थान तक पहुंचेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव कुमार दास, मंडल अध्यक्ष नंदन रावत, दयाल कांडपाल, ग्राम प्रधान पवन खड़ाई, मेहरबान सिंह, आनंद सिंह, संजय परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, रवि करायत, नवीन परिहार, संजय नेगी, गिरीश परिहार, राजेंद्र परिहार सहित ग्रामवासी मौजूद रहे। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी व दिवंगत कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के प्रति आभार जताया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *