रोडवेज संविदा कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारी गुरुवार से कार्यबहिष्कार पर हैं। संगठन के शाखा मंत्री शाहिद अहमद ने बताया कि इस कार्यबहिष्कार में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, रोडवेज कर्मचारी यूनियन आदि संगठन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। लेकिन कोई भी उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मांगों को नहीं माना गया तो संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *