रोडवेज संविदा कर्मचारी देंगे सांकेतिक धरना

Spread the love

रोडवेज संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की उठाई मांग
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। रोडवेज संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन आज सांकेतिक धरना व कार्य बहिष्कार करेगा। संगठन ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को उत्तराखण्ड रोडवेज र्संवदा, विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रांतीय आह्वान पर कोटद्वार शाखा में कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। शाखा अध्यक्ष मोहम्मद आजम ने कहा कि संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ अपने कार्यो का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन वर्षो बाद भी सेवा देने के बाद सरकार ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की सुध नहीं ली। पूर्व में आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारियों की समस्या का निराकरण नहीं होने से रोडवेज संविदा कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। कहा कि यदि शासन ने कर्मचारियों को जल्द नियमित करने की सुध नहीं ली तो संविदा कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर शाखा कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाखा मंत्री शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *