रोडवेज कर्मचारियों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आईएसबीटी में एकदिवसीय धरना दिया। कर्मचारियों ने रोडवेज प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन कर्मचारियों की रोजी-रोटी छीनना चाहता है। रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संविदा विशेषण कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कई सालों से की जा रही है, लेकिन रोडवेज सुनने को तैयार नहीं है। धरने पर मोर्चा के प्रदेश संयोजक अशोक चौधरी, दिनेश पन्त, रवि नंदन कुमार, रामकिशन राम, राकेश पेटवाल, केपी सिंह, प्रेम सिंह रावत, मेजपाल सिंह, नमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से यात्री परेशान
देहरादून। निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से यात्रियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। आईएसबीटी और मसूरी बस अड्डे पर सुबह से ही यात्री परेशान है। यात्रियों को बस नहीं मिल पा रही है। ज्यादातर यात्री वापस लौट रहे हैं। कर्मचारी शुक्रवार को पूरे दिन हड़ताल पर रहेंगे। यदि इसके बाद भी मांगे नहीं मानी जाती है तो 31 जनवरी मध्य रात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। उत्तराखंड परिवहन निगम की सौ फीसदी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। यूपी रोडवेज की बसें चल रही हैं, जिससे कुछ राहत मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *