उत्तराखंड

कालाढूंगी में हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा निकाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस की ओर से कालाढूंगी के चकलुवा, पूरनपुर, कालाढूंगी व कोटाबाग में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम के तहत यात्रा निकाली गई। पार्टी प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में बने रहने को महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, रुके विकास कार्यों व असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने को सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का काम कर रही है। रोज भर्ती घोटाले और बेरोजगार परेशान हैं। महंगाई से आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। समाज में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। वहीं कोटाबाग प्रभारी राजेन्द्र खनवाल व कालाढूंगी प्रभारी राम सिंह नगरकोटी ने कहा कि पार्टी राहुल गांधी का संदेश लेकर दो माह तक बूथ स्तर तक कार्यक्रम करने होंगे। इस मौके पर दीप चंद्र सती, दिनेश बधानी, वकील अहमद, बिक्रम सामंत, त्रिभुवन कन्याल, कमल अधिकारी, पूरन खनी, श्याम सिंह बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, कुन्दन बोहरा, मोहन नेगी, प्रदीप नेगी, अर्नव काम्बोज, भारती बिष्ट, राहुल पंत, गोविंद सामंत, उमेश बधानी, भानू पडलिया, संजय बिष्ट, बीरेन्द्र बर्गली, कैलाश जोशी, मदन बजवाल, नवीन छिम्वाल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!