रोडवेज कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समान कार्य के लिए समान वेतन और संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पूरी न होने से उत्तराखंड रोडवेज संविदा/विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन में आक्रोश बढ़ गया है। संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। जिसका असर रोडवेज की सेवाओं पर भी पड़ सकता है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में संगठन के शाखा मंत्री शाहिद अहमद ने बताया कि उनका संगठन लंबे समय से समान कार्य के लिए समान वेतन और संविदा एवं विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर आवाज उठा रहा है। लेकिन, किसी भी स्तर पर उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नियमित कर्मचारियों की भांति ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उसके बदले उन्हें वैसा फल नहीं मिल रहा है जैसा मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *