रोडवेज कर्मचारियों को 5 माह का वेतन देने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार से उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारियों को पांच माह का वेतन देने की मांग की है। एएपी के पदाधिकारियों का कहना है कि पांच माह से वेतन ने मिलने से रोडवेज कर्मचारियों के समक्ष परिवार के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। कोविड महामारी के दौर में कर्मचारियों को वेतन न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी काफी समय से वेतन देने की मांग कर रहे है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की बात सुने को तैयार नहीं है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड रोडवेज कर्मचारियों को पांच माह का वेतन उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जबकि कर्मचारी लगातार वेतन देने की मांग कर रहे है। कोविड-19 महामारी के दौर में लॉकडाउन के चलते खाद्य सामग्री भी मंहगी हो गई है और पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छू रहे है। महगांई के इस दौर में कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है, ऐसी स्थिति में रोडवेज कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होती है तो वह इलाज कैसे करायेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को रोडवेज कर्मचारियों को जल्द से जल्द पांच माह का वेतन देना चाहिए। ताकि कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कतें न हो। अरविंद वर्मा ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को पांच माह का वेतन देने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *