रोडवेज यूनियन ने किया प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की

चम्पावत। गुरुवार देर शाम रोडवेज में तैनात कर्मचारी की आत्महत्या के बाद उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने युवक की मौत का जिम्मेदार निगम को बताया है। उन्होनें कहा कि काम पर आने के बावजूद वेतन ना मिलने की वजह से युवक ने आत्महत्या की है। उन्होनें मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। शुक्रवार को रोडवेज गेट के समीप कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर कर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के मंडल मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि संविदा में मैकेनिक के पद पर तैनात मोहित को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला था। जिससे घर परिवार चलाना मुश्किल भरा हो गया था। प्रदर्शन करने वालों में परवेज जफर, हरीश जोशी, शेर सिंह बिष्ट, प्रवीण जोशी, रवि शर्मा, अनुराग सिंह, विकास, धीरज प्रसाद, धीरज फर्त्याल, भूपेश, संदीप खर्कवाल, किशनलाल, जगदीश कुमार,जगदीश मिश्रा, भुवन रौतेला, मनोज मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, अतुल पंचपाल, मुकेश कुमार, डुंगर सिंह, विनय पाठक, ज्ञानेंद्र कुमार, अमित कपूर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *