रोजेदारों ने अदा की अलविदा जुमे की नमाज

Spread the love

अल्मोड़ा। रमजान के पाक महीने आखिरी जुमे को नगर की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में रोजेदार जुटे और अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क की तरक्की व अमन-चौन की दुआ की गई। मस्जिद के शाही इमाम मौलाना शोएब रजा ने नमाज अदा कराई। शुक्रवार को नगर के विभिन्न इलाकों के अलावा द्वाराहाट, भिकियासैंण, चौखुटिया, भतरौंजखान आदि क्षेत्रों में रहने वाले रोजेदारों सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी रानीखेत जामा मस्जिद पहुंचकर अलविदा की नमाज अदा की। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तैयारियों में भी जुट गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *