रोशन को स्वर्ण भारत राष्ट्रीय हिंदी रत्न सम्मान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाबर के लछमपुर निवासी रोशन बलूनी को हिंदी दिवस के अवसर पर स्वर्ण भारत परिवार भारतीय कला, संस्कृति व भाषा विभाग नई दिल्ली की ओर से आयोजित वेबिनार हिंदी रक्षा एवं विकास में राष्ट्र हित में महत्वपूर्ण भूमिका और सुझाव स्वर्ण भारत परिवार को देने पर स्वर्ण भारत राष्ट्रीय हिंदी रत्न सम्मान से नवाजा गया है। उनको यह सम्मान मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
रोशन बलूनी वर्तमान में जीआईसी गडिगांव, पाबौ, पौड़ी गढ़वाल में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी साहित्यिक उपलब्धियों में 200 से ज्यादा मौलिक रचनाएं हैं। इससे पूर्व उन्हें उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, आकाशवाणी नजीबाबाद, वर्तमान अंकुर से श्रेष्ठ रचनाकार, साहित्य उत्थान से सर्वोत्तम गीत, हिन्दी साहित्य ज्योति पुंज से श्रेष्ठ रचनाकार, कलम बोलती साहित्य समूह गुजरात से श्रेष्ठ रचनाकार, भावों के मोती समूह से रचनाकार, अटल कवि परिवार से काव्य में, साहित्य उन्नयन से श्रेष्ठ रचनाकार, साहित्य संगम संस्थान से श्रेष्ठ रचनाकार, उत्तरांचल उजाला से श्रेष्ठ रचनाकार, साहित्य उत्थान से श्रेष्ठ रचनाकार, उत्तरांचल उजाला से सर्वश्रेष्ठ रचनाकार, साहित्य संगम नई दिल्ली से शिक्षक दिवस पर गुरु वशिष्ठ सम्मान से नवाजा जा चुका है।