रोटरी क्लब बनाएगा किचन के कूड़े से कंपोस्ट खाद

Spread the love

हल्द्वानी। रोटरी क्लब ने कंपोस्ट खाद बनाने का काम शुरु किया है। इसके लिए क्लब ने पांच ड्रम लगाए हैं, जिसमें किचन से बचा हुआ कूड़ा डाला जाएगा। करीब 20 दिन में इससे कंपोस्ट खाद तैयार होगी, जिसे गमलों, पार्क व खेतों में इस्तेमाल किया जाएगा। क्लब कंपोस्ट खाद बनाने के लिए पूरे हल्द्वानी शहर में अभियान चलाने जा रहा है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद गड़कोटी ने बताया कि आए दिन लोगों के घरों में खाने का सामान बर्बाद हो जाता है, जिसे वे कूड़े में डाल देते हैं। इससे यह किसी भी काम नहीं लगता है। इसे देख उन्होंने नैनीताल रोड स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में कंपोस्ट खाद बनाने का सिस्टम लगाया है। यह पूरा सिस्टम 5 ड्रमों का है, जिसमें कॉलोनी के समस्त घरों के किचन का कूड़ा (प्लास्टिक छोड़कर) बारी-बारी से इन ड्रमों में डाला जाएगा और इन ड्रमों को रोज आठ बार घुमाया जाएगा। इससे 20 दिनों में कंपोस्ट खाद तैयार हो जाएगी। खाद गमलों, पार्क, खेतों आदि में डाली जाएगी। बताया कि सब्जियों व फलों के छिलकों से बनी खाद दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जैविक खाद मानी जाती है। रोटरी क्लब का संकल्प है कि पूरी हल्द्वानी की कॉलोनी, जेल परिसर, होटल, हॉस्पिटल आदि में इस तरीके के सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इससे शहर के कूड़े का निस्तारण भी होगा और कंपोस्ट खाद के रूप में काला सोना भी पैदा होगा। इसकी शुरुआत कृष्णा कुंज कॉलोनी में हो गई है, जिसे स्थापित करने में कॉलोनी के अध्यक्ष जितेंद्र साहनी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *