काशीपुर-रुद्रपुर मार्ग की रोडवेज बसों का रूट बदला

Spread the love

काशीपुर। सुल्तानपुर पट्टी स्थित कोसी पुल पर मरम्मत कार्य के चलते काशीपुर से रुद्रपुर जाने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं, दिल्ली से आनी बसों को मुरादाबाद-पीपलसाना-भोजपुर से होकर आने के निर्देश दिए हैं। मंडलीय प्रबंधक संचालन के आदेश पर गुरुवार को रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने काशीपुर-रुद्रपुर मार्ग में सुल्तानपुर पट्टी कोसी पुल पर मरम्मत कार्य चलने के कारण रूट डायवर्जन कर पट्टी कला से छोई मार्ग फोर लेन होते हुए बसों के संचालन के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दिल्ली मार्ग पर जाने वाले चालक-परिचालकों को मुरादाबाद से पीपलसाना-भोजपुर होकर निर्धारित मार्ग से ही वाहनों को संचालित करने को कहा। बताया कि आनंद विहार दिल्ली से चलने वाली बसें अपने निर्धारित मार्ग से संचालित न होकर मुरादाबाद बाइपास से धारकनगला होते हुए काशीपुर पहुंच रही हैं, जिस कारण मुरादाबाद-पीपलसाना-भोजपुर के लगभग 25 किमी क्षेत्र के निवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। इस दौरान उन्होंने काशीपुर-रामनगर-दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली बसों को भी पुराने मार्ग मोहननगर से होकर संचालित करने के निर्देश दिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *