आरपी स्कूल ने जीता कण्व सिटी स्कूल टूर्नामेंट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कण्व सिटी स्कूल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आरपी पब्लिक स्कूल ने 2-0 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट आरपी के रोहन रावत, गोल्डन बॉल बलूनी के अर्पण रावत, उदमान गोलकीपर साईमन नेगी, बेस्ट गोलकीपर आरपी के ऋषि चौधरी, गोल्डन बूट बलूनी के कार्तिक बड़थ्वाल, मोस्ट प्रोमोसिंग प्लेयर आरपी के अक्षित और उदयमान खिलाड़ी के पुरस्कार से अभिषेक गुप्ता व अरुण को सम्मानित किया गया।
कण्व सिटी स्कूल टूर्नामेंट का फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार की प्राचार्य प्रो. श्रीमती जानकी पंवार, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. भगत सिंह रावत, डॉ. हीरा सिंह, डॉ. मेहंत मौर्या, डॉ. संजीव शाह, वीरेंद्र रावत, शांतनु रावत ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आरपी पब्लिक स्कूल बनाम बलूनी पब्लिक स्कूल खेला गया। आरपी पब्लिक स्कूल ने बलूनी पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। विजेता टीम को 6000 रूपये की नगद धनराशि व उपविजेता टीम को 4100 रूपये की नगद धनराशि व ट्राफी भेंट कर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *