दून अस्पताल में गंद्गी फैलाने पर 500 रुपए का जुर्माना

Spread the love

देहरादून। दून अस्पताल की नई बिल्डिंग की दीवारें जगह-जगह गंदी हो गई हैं। इस पर दून अस्पताल के प्राचार्य ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्टफ को ऐसे लोगों को चिन्हित करने और उन पर पांच-पांच का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। गुरुवार को दून अस्पताल में प्राचार्य डक्टर आशुतोष सयाना ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान ओटी और इमरजेंसी की बिल्डिंग में दीवारों पर गंद्गी की गई थी। उन्होंने एओ दीपक राणा को ऐसे स्थानों पर बोर्ड लगाकर 500 रुपये के जुर्माने की चेतावनी देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्टफ के लोग आते-जाते निगरानी भी करें और कोई दीवारों पर थूकता हुआ दिखाई देता है तो उस पर जुर्माना लगाएं। सिक्योरिटी और सफाई कर्मियों को भी कड़ी हिदायत दी। साथ ही गायनी विंग शिफ्ट करने के लिए भी कहा। कैथलैब और आईसीयू के शुभारंभ को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से समय मिलते ही इसका विधिवत उद्घाटन कर दिया जाएगा। उन्होंने 14 से 16 जुलाई तक होने वाले स्वास्थ्य चिंतन शिविर को लेकर भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा। बताया कि इसके लिए 10 बेड का सेफ हाउस भी बनाया जाना है। निरीक्षण में उनके साथ डीएमएस डा़ धनंजय डोभाल, इमरजेंसी मेडिसन के डक्टर डा़ एनएस बिष्ट, डा़ अभिषेक चौधरी, डा़ सुशील ओझा, डा़ दौलत सिंह, डा़ मुकेश उपाध्याय, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ दिनेश रावत, विनोद नैनवाल, जसवंत रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *