उत्तराखंड

अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा(बकरीद) गुरुवार को अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दून के ईद्गाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। नमाज के बाद खुशहाली, तरक्की, शांति और भाईचारे की दुआ हुई। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। चकराता रोड स्थित ईद्गाह में शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने नमाज अदा कराई। यहां ईद की नमाज के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। व्यवस्था बनाने को लेकर जगह- जगह कमेटी के सदस्य और पुलिस तैनात रही।
पार्क वाली ईद्गाह मुस्लिम कालोनी में शहर मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने नमाज पढ़ाई। शहर काजी और शहर मुफ्ती ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का पर्व है। अल्लाह की राह में खूब कुर्बानी करनी चाहिए। उन्होंने अपने अंदर टुपी बुराइयों की कुर्बानी की भी अपील की। कहा कि ईद पर सभी गिले शिकवे मिटाकर दोस्तों व अपनों की तरह सभी को गले लगाना चाहिए। इस्लाम सलामती व मोहब्बत का मजहब है, नफरत का नहीं। किसी के साथ नफरत की जाए। नायब सुन्नी शहर काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की खूब मदद की जाए।
इन स्थानों पर नमाज अदा की गई
ईद्गाह चकराता रोड, ईद्गाह मुस्लिम कलोनी, ईद्गाह सुभाषनगर, माजरा जामा मस्जिद पलटन बाजार, जामा मस्जिद चंदर नगर मस्जिद सिंघल मंडी, जामा मस्जिद ईसी रोड, जामा मस्जिद अजबपुर, मदरसा कांवली गांव, मदीना मस्जिद कारगी, मदरसा इजहारुल उलूम मोरोंवाला, मदरसा फैज-ए- हिदायत मेहूंवाला माफी, जामा मस्जिद कारगी, जामा मस्जिद मोथरोवाला, मदरसा इमदादूल उलूम किशनपुर, मदरसा अजबपुर कलां, बड़ी मस्जिद मेंहूवाला माफी, जामा मस्जिद भगत सिंह कलोनी जामा मस्जिद राजीव नगर में ईद की नमाज अदा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!