वर्ष प्रतिपदा पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

Spread the love

विकासनगर। वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सेलाकुई नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया। यह संचलन राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई से प्रारंभ होकर निगम रोड, मुख्य बाजार, जमनपुर होते हुए सिडकुल गेट तक पहुंचा। मार्ग में नगरवासियों ने स्वयं सेवकों का स्वागत किया और अनुशासन व एकता का परिचय देने वाले इस आयोजन को सराहा। पथ संचलन से पूर्व आयोजित बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और आध्यात्मिक स्तर पर परिवर्तन आवश्यक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए और नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना। कार्यक्रम ने समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *